समाज सुधार के लिए सुधार का आरंभ स्वयं से करें : निखिलेश महेश्वरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान भोपाल संभाग के नवचयनित आचार्यो का प्रशिक्षण वर्ग शारदा विहार आवासीय विद्यालय, भोपाल में 22 से 30 अप्रैल तक आयोजित हुआ। जिसमें 151 शिक्षिक-शिक्षिकाएँ प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण वर्ग के संवाद सत्र में विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी ने भारतीय शिक्षा दर्शन पर आधारित शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। विद्या भारती समाज का जागरण कर समाज में परिवर्तन या सुधार करना चाहती है। सुधार का आरंभ स्वयं से करना होगा। हमें अपने भाषा, संस्कृति एवं जीवन मूल्यों का बोध होना चाहिए और हम परिवार व समाज में भी जीवन मूल्यों का स्थानांतरण करें। समाज में ऊंच-नीच के आधार पर भेदभाव समाप्त करना चाहिए। मंदिर, शमशान और जलाशय सभी के उपयोग में भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी नागरिक अपने नागरिक कर्तव्य का पालन करें, यह आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण एवं कुटुम्ब प्रबोधन आज के समय की विशेष आवश्यकता है।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!