सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही, चार कर्मचारियों का 7 दिन का वेतन रोका

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। कलेक्टर द्वारा आयोजित टी.एल. बैठक की कार्रवाई में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान पाया गया कि बार-बार निर्देश दिए जाने के उपरांत भी कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं लाया गया। इस पर एक सप्ताह का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। तहसील कार्यालय रहटगांव में सीएम हेल्पलाइन संबंधी कार्य देख रहे अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 50 दिवस से अधिक अवधि की शिकायतों का निराकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तथा ग्रेडिंग माह की शिकायतों के निराकरण में भी रुचि लेकर कार्य नहीं किया गया, जिससे शिकायतें लंबित रहीं। तहसीलदार देवशंकर धुर्वे ने बताया कि कार्यालयीन कर्मचारियों को इस संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर ई-ऑफिस के माध्यम से प्रेषित किया गया, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी कर्मचारी द्वारा उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी कार्य में सुधार नहीं पाया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती गई है। इसके चलते सहायक ग्रेड-3 (शाखा प्रभारी) निखिल ठेगाहे, डाटा एंट्री ऑपरेटर रुक्मिणी, सहायक ग्रेड-3 राजरतन ठाकुर और सहायक ग्रेड-3 शिवम घुरे का कार्य नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धांत के आधार पर 7 दिवस का वेतन रोके जाने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश अप्रैल माह के वेतन (पेड इन मई) में जनरेट होने वाले बिल पर लागू होगा तथा तत्काल प्रभाव से प्रभावी रहेगा।
———————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!