वैशाख पूर्णिमा पर रहटा कलां में विशाल भंडारा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। वैशाख सुदी पूर्णिमा के पावन अवसर पर 1 मई 2026, शुक्रवार को श्री गुरु रघुसंत बाबा आश्रम, रहटा कलां में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आश्रम परिवार एवं भक्तगणों के सहयोग से यहां विशाल भंडारा एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:काल से होगा। आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विशाल भंडारे की व्यवस्था रहेगी, जहां भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर गुरु आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजन के माध्यम से भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के साथ समाज सेवा की भावना से रक्तदान महादान जीवनदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है, इसलिए सभी स्वस्थ नागरिकों को इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहिए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को मजबूत करना है। आश्रम समिति एवं सेवारत शालकू बाबा ने समस्त श्रद्धालुओं, भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का हिस्सा बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!