चित्रगुप्त प्रकटोत्सव में चित्रांश बंधुओं ने विश्व को युद्ध की विभीषिका से बचाने की प्रार्थना की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-विधायक भगवानदास सबनानी भी पहुंचे चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव में
अनोखा तीर, भोपाल।  कायस्थम मध्यप्रदेश द्वारा प्रोफेसर कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ कुल के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्योत्सव पूरी श्रद्धा, भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाया गया। चित्रांश बंधुओं ने पूजन, हवन, महाआरती के बाद भगवान चित्रगुप्त से विश्व को युद्ध की विभीषिका से बचाने और शांति बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव में विधायक भगवानदास सबनानी, पार्षद प्रवीण सक्सेना भी शामिल हुए। उन्होंने चित्रांश बंधुओं के साथ चित्रगुप्त की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। प्रसादी वितरण और भंडारे में राजधानी के चित्रांश बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका कविता सक्सेना, रत्ना खरे तथा गायक राकेश रायजादा, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप रायजादा, शैलेश श्रीवास्तव आदि ने चित्रगुप्त के भजन प्रस्तुत कर चित्रांश बंधुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक भगवानदास सबनानी और प्रवीण सक्सेना का कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आरपी श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया तथा पुस्तक भेंट की। चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव में कायस्थम की ओर से चित्रांश बंधुओं को चित्रगुप्त के कैलेंडर भी भेंट किए गए। अंत में आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया। कायस्थम के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, महासचिव डॉ.रश्मि सक्सेना, कोषाध्यक्ष मुकुल अस्थाना, सचिव आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अगले वर्ष से भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव का और भी भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कायस्थम के पदाधिकारी, सलाहकार, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, अन्य सदस्यगण तथा कायस्थजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!