Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
भोपाल

रेल अधिकारियों के नाम पर फर्जी कॉल- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

2 min read
Text Size:

-भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए जारी की एडवाइजरी
अनोखा तीर, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वारा सभी रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स को महत्वपूर्ण सुरक्षा परामर्श जारी किया गया है। हाल ही में यह पाया गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति रेल अधिकारियों का नाम लेकर सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्ति के निकट कर्मचारियों को फोन कॉल कर रहे हैं और बैंक खाता, एटीएम विवरण, ओटीपी, पिन तथा अन्य गोपनीय जानकारी मांग रहे हैं। रेल प्रशासन ने स्पष्ट रूप से बताया है कि रेलवे का कोई भी अधिकारी या विभाग फोन पर बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन अथवा पासवर्ड नहीं मांगता है। इस प्रकार की कॉल पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी का प्रयास है।
क्या न करें
फोन पर ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंक विवरण साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। संदिग्ध कॉल करने वाले व्यक्ति के दबाव में न आएं।
क्या करें
किसी भी सूचना की पुष्टि संबंधित कार्यालय या बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से करें। संदिग्ध कॉल या संदेश की तुरंत सूचना दें। अपने परिजनों एवं सहकर्मियों को भी जागरूक करें। रेल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स से अपील की है कि वे सतर्कता और जागरूकता को ही अपनी सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन बनाएं। साइबर अपराधियों से बचाव के लिए सावधानी ही सर्वोत्तम उपाय है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा निकटतम रेलवे कार्यालय को सूचित करें।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply