अनोखा तीर, भोपाल। पश्चिम मध्य रेल में वाणिज्य और परिचालन विभाग के प्रमुख व वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक यानी 11 माह में 8186 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि (7390 करोड़ 65 लाख रुपये) की तुलना में 10.76 प्रतिशत अधिक है तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य (7849 करोड़ 38 लाख रुपये) के ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू से 4 प्रतिशत अधिक है। ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू के मदवार आय पर नजर डालें तो यात्री यातायात से 2341 करोड़ 60 लाख रुपये, माल यातायात से 5465 करोड़ 92 लाख रुपये, अन्य कोचिंग मद में 167 करोड़ 54 लाख रुपये तथा विविध आय यानी संड्री से 210 करोड़ 94 लाख रुपये का रेलवे राजस्व प्राप्त हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष के इन 11 महीनों में भोपाल मंडल ने 1852 करोड़ 05 लाख रुपये का कुल ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है।
यात्री यातायात के लिए किए जा रहे प्रयास
– स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
– पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि का विस्तार किया जा रहा है।
– यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लियर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
– पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई जा रही है।
माल यातायात के लिए किए जा रहे प्रयास
माल गोदामों में राउंड द क्लॉक यानी 24 घंटे लोडिंग और अनलोडिंग सेवाएं शुरू की गई हैं।
– नए माल गोदामों का विकास कर उनका उन्नयन किया जा रहा है।
– गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/साइडिंग बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विविध आय यानी संड्री रेवेन्यू के लिए विशेष प्रयास
गैर किराया राजस्व (नॉन फेयर रेवेन्यू) में वृद्धि के लिए नवाचारों और नई अवधारणाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। नई अभिनव गैर किराया राजस्व विचार योजना नीति के तहत नई-नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। पश्चिम मध्य रेल द्वारा ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू में निरंतर वृद्धि के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
Views Today: 4
Total Views: 4

