गणगौर उत्सव में महिलाओं ने ईसर-गौरा को साथ लेकर दिए झालरे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में मारवाड़ी समाज द्वारा मनाए जा रहे 16 दिवसीय गणगौर उत्सव की धूम इन दिनों पूरे गांव में देखने को मिल रही है। होली के दिन से शुरू हुए इस उत्सव में समाज की महिलाएं प्रतिदिन जवारों की पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन कर रही हैं। पिछले 10 दिनों से लगातार गणगौर पूजन के साथ यह आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसका समापन शनिवार को तीज पर्व पर होगा। सोमवार को श्रीमती राखी साबू के निवास से ईसर-गौरा को साथ लेकर महिलाओं ने पाती खेलने की परंपरा निभाई। इस दौरान महिलाएं बैंड-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए निकलीं। छोटे-छोटे बच्चों को ईसर-गौरा का स्वरूप देकर शोभायात्रा में शामिल किया गया। मार्ग में रमेश सोनी परिवार द्वारा ईसर-गौरा का स्वागत कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महिलाएं पाती खेलने पवन भाटी के निवास पर पहुंचीं, जहां ईसर-गौरा की पूजा कर गणगौर के सुंदर भजनों पर झालरे दिए गए। महिलाओं ने पारंपरिक गीत और दोहे गाकर उत्सव को उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया। आयोजन के दौरान महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रेखा साबू, श्रीमती मंजू साबू, श्रीमती आशा सोनी, श्रीमती पिंकी सोनी, बुलबुल महेश्वरी, श्रीमती नीतू भाटी, श्रीमती संजू सोलंकी, मंगला भाटी, प्रीति राठौर, किरण रायखेरे, प्रीति केवट सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!