राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सम्मानित हुए रक्तमित्र परमानंद बघेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खिरकिया। बिहार राज्य के गयाजी में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में जय महाराणा रक्तदान समूह भारत, हरदा के संचालक रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भगत सिंह सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। जय महाराणा रक्तदान समूह भारत के संस्थापक/अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने बताया कि यह सम्मान शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र अमित आजाद तथा पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार अश्विनी चौबे ने प्रदान किया। संस्था के अध्यक्ष नीलेश वर्मा ने कहा कि यह सम्मान हरदा जिले के रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राकेश सहाय, सचिव सतीश शर्मा, उपसचिव आशुतोष कुमार और टीम कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Views Today: 6

Total Views: 6

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!