अनोखा तीर, हरदा। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरु होकर 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इसी क्रम में आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस भोपाल से एस मेजर जोगिंदर सिंह और एनसीओ धु्रव कुमार विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तथा शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में जे.पी. प्रजापति, एस.के. यादव, विजय अग्रवाल, भारती चंदेल और रामनिवास जाट सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

55 Views





