1.5 करोड़ का सोना लेकर कारीगर फरार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
अनोखा तीर, देवास। एक कारीगर कथित तौर पर करीब 1 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है, लेकर फरार हो गया है। यह कारीगर पिछले 35 वर्षों से शहर में सोने-चांदी का काम कर रहा था। इस मामले में सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के सदस्यों ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र सोनी ने बताया कि अफसर पिता असगर अली, निवासी देवास सराफा, पिछले 35 सालों से देवास में कारीगरी का कार्य करता था। वह कई व्यापारियों के लिए सोने के जेवरात तैयार करता था। सोनी के अनुसार, अफसर अपने परिवार के साथ 1 मार्च 2026 की मध्य रात्रि से गायब है। उसके और उसके परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। देवेंद्र सोनी ने बताया कि उक्त कारीगर के पास वर्तमान में करीब 15 से 20 व्यापारियों का लगभग 1 किलोग्राम सोना रखा हुआ था। व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस से आवेदन के माध्यम से सर्राफा व्यापारियों को उनका सोना वापस दिलाने की मांग की है।

Views Today: 32

Total Views: 34

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!