Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश

युवक ने युवती को पहले मारी गोली, फिर की आत्महत्या

2 min read
Text Size:

– मृतक एवं मृतिका के कॉल रिकॉर्ड में मिली लंबी बातचीत की हिस्ट्री
अनोखा तीर, सोहागपुर। क्षेत्र के ग्राम भटगांव में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक युवक ने पहले गोली मारकर युवती की हत्या की। उसके बाद स्वयं को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। मामले में प्रेम प्रसंग की पुलिस ने आशंका जताई है। सोमवार दोपहर शव सोहागपुर सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं। मीडिया को बयान देते हुए सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि ग्राम भटगांव निवासी सुरेश पुर्विया के मकान की छत पर 23 वर्षीय अरुण पुत्र गजेंद्र सिंह पुर्विया निवासी गोरा मछवाई थाना भारकच्छ जिला रायसेन तथा 21 वर्षी रिंकी पुत्री सुरेश पुर्विया निवासी ग्राम भटगांव के शव मिले हैं। चौहान ने बताया कि दोनों शव सबसे पहले पुर्विया की पुत्रवधू ने देखे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सुरेश ने सोहागपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। सोहागपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की तथा मृतक एवं मृतिका के परिजनों से जानकारी भी ली है। पुलिस ने मर्ग कायमी के साथ जांच प्रारंभ की है। मृतिका रिंकी के परिजनों ने पुलिस बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे तक सभी जागे थे। तथा तब तक रिंकी से सभी ने बातचीत की है। उसके बाद सोमवती सुबह शव मिले हैं। अत: स्पष्ट है कि रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह छह बजे के बीच घटना हुई है।
मिली मैग्जीन वाली पिस्टल
एसडीओपी चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर मृतक अरुण पुर्विया के पास मैगजीन वाली पिस्टल मिली है। जिसमें तीन जीवित कारतूस मिले व कारतूस के दो खाली खोखे भी मिले हैं। चौहान ने बताया कि मृतक अरुण की जेब से तलाशी दौरान एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली। जिससे अंदेशा है कि लड़का मरने मारने के इरादे से ही भटगांव आया था। एसडीओपी संजू चौहान के अनुसार लड़के व लड़की के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स में उन दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत का खुलासा हुआ है। जिससे प्रेम प्रसंग की पूरी-पूरी संभावना है। पुलिस के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व तक युवक व युवती सोहागपुर के अलग-अलग निजी स्कूलों में अध्यनरत भी रहे हैं। संभव है कि तभी से उनके बीच प्रेम प्रसंग रहा हो।
इनका कहना है
मामले में जांच की जा रही है। अभी मामला प्रेम प्रसंग का लगा है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
– संजू चौहान, एसडीओपी सोहागपुर।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply