अनोखा तीर, हरदा। शहर के प्रतिष्ठित यूरो किड्स प्ले स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘नन्हे हाथ, बड़ा बदलावÓ रहा, जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न देशों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सांस्कृतिक विविधता का आकर्षक प्रदर्शन किया और साथ ही सनातन संस्कृति के मूल्यों को भी मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, अदिति गुरु एवं सुरभि तोषनीवाल उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावक वास्तव में सौभाग्यशाली हैं कि उनके बच्चे यूरो किड्स जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्ले स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय की शिक्षण पद्धति और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के केंद्र प्रमुख अर्जुन सिंह ने 2 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस उम्र में बच्चों को संस्कारयुक्त, रचनात्मक और गतिविधि-आधारित शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि छोटे बच्चों को डिजिटल उपकरणों से सीमित दूरी पर रखते हुए उन्हें खेल-खेल में सीखने का अवसर देना चाहिए, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास संतुलित रूप से हो सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और आत्मविश्वास से भरे मंचन ने यह संदेश दिया कि नन्हे हाथ वास्तव में बड़े बदलाव की क्षमता रखते हैं। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वार्षिक उत्सव ने यह सिद्ध कर दिया कि यूरो किड्स न केवल शिक्षा, बल्कि संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
Views Today: 26
Total Views: 26

