होली एवं रमजान पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आगामी होली एवं रमजान त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी हरदा, थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा कंट्रोल रूम हरदा में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार, नगर पालिका हरदा के अधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी एवं यातायात प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में प्राप्त जानकारी के अनुसार होलिका दहन 3 मार्च 2026 को प्रात: 4 बजे किया जाएगा। इसी दिन नागरिक एक-दूसरे के यहां गुलाल लगाने जाएंगे। रंगपंचमी के अवसर पर संघ कार्यालय से गैर निकाली जाएगी। गैर प्रात: 9 बजे गुर्जर बोर्डिंग से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक, बड़ी सिंधी कॉलोनी, डूडी निवास, परसराम चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा, कोतवाली के सामने से होते हुए फरहत सराय, घंटाघर मार्ग से शिवाजी चौक तक पहुंचेगी। गैर में लगभग 500 से 1000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। आयोजन के दौरान एक डी.जे., एक बैंड एवं रंग मिश्रित पानी के लिए एक टैंकर की व्यवस्था रहेगी। गैर का समापन दोपहर 3 बजे बड़े मंदिर पर होगा। बैठक में नागरिकों से अपील की गई कि होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

Views Today: 22

Total Views: 22

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!