नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कार्यालय उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के सभाकक्ष में नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप संचालक कृषि जेएल कास्दे, सहायक संचालक पशुपालन डॉ. एस.एन. बांके, कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉ. रूपचंद जाटव, कृषि विकास अधिकारी तुलसीराम चौहान, वीरेंद्र साहू, श्रीमती संगीता डाबर, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. श्रीचंद जाट, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक अनिल मलगाया, संजय गौर एवं कृषि विस्तार अधिकारी/सहायक तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) उपस्थित थे। बैठक के दौरान नरवाई प्रबंधन हेतु उन्नत कृषि यंत्र जैसे सुपरसीडर, मल्चर, रोटावेटर आदि के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम, पीएम सौर ऊर्जा योजना, ई-विकास प्रणाली एवं मृदा नमूना संग्रहण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपसंचालक द्वारा निर्देशित किया गया कि मैदानी स्तर पर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रबी फसल कटाई में उपयोग होने वाले हार्वेस्टरो के संचालकों के साथ विकासखंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित कराई जाए तथा हार्वेस्टर के साथ एसएमएस का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए।

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!