मप्र बना आत्मनिर्भरता और तीव्र विकास का प्रतीक : गोविंद सिंह राजपूत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-खाद्य मंत्री ने 25 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
अनोखा तीर, भोपाल। कभी बीमारू राज्य और विकास की दौड़ में पिछड़ा माना जाने वाला मध्यप्रदेश आज आत्मनिर्भरता कृषि समृद्धि और तीव्र आर्थिक विकास का प्रतीक बन चुका है। यह परिवर्तन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व सरकार की योजना बुद्ध नीतियों और किसानों के अटूट मेहनत का परिणाम है। मध्यप्रदेश अपना केवल विकास भर में अग्रणी नहीं है, बल्कि खाद्य उत्पादन में भी देश में नई पहचान बना चुका है। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम मर्दानपुर, शिकारपुर, काटीघाटी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के अवसर पर कही। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा विकास करने वाली  वह सरकार है, जिसने हर व्यक्ति को जनहितैषी योजनाओं से जोड़कर घर-घर लोगों को लाभ पहुंचाया है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास की सभी परिकल्पनाएं पूरी हो रही है फिर चाहे वह गांव-गांव में सड़कों का जाल हो या घर-घर में स्वच्छ जल की व्यवस्था हो। इन सभी के अलावा बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य की योजनाओं से सुरखी विधानसभा सबसे कम समय में सबसे अधिक विकास करने वाला क्षेत्र बन गया है। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां भारत को विश्व में नई पहचान मिली है तो वही लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धापेशन योजना, मुख्यमंत्री मेघावी विद्यार्थी योजना, उज्जवला योजना, लाडली बहना योजना से हर व्यक्ति सरकार को सरकार लाभ पहुंचा रही है। श्री राजपूत ने अपने उदबोधन में कहा कि सुरखी विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। श्री राजपूत द्वारा मर्दानपुर, मोहासा, मैनवाराखुर्द, पचोहा, काटीघाटी, सोठिया, जामुनढाना, शिकारपुर, पीपलखेडी, ग्रामों में अमृतसरोवर पेयजल टं

Views Today: 2

Total Views: 116

Leave a Reply

error: Content is protected !!