नवग्रह इच्छापूर्ति शनि मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या की तैयारी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। जिले में शनि सिंगणापुर की तर्ज पर ग्राम नौसर में नवग्रह इच्छापूर्ति शनि मंदिर का निर्माण किया गया है। यह मंदिर टिमरनी रोड पर स्थित है। आगामी शनिश्चरी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी पं. दिनेश जोशी ने बताया कि मंदिर में भगवान शनिदेव शिलारूप में विराजित हैं। शनिवार और अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आगामी 16 मई को शनिवार के दिन शनि जयंती एवं शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर शनिदेव की अभिमंत्रित अंगूठी प्राप्त करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस अवसर पर महायज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शनि की साढ़े साती और ढय्या के प्रभाव से मुक्ति के लिए विशेष पूजा कराई जाएगी। मंदिर में हर वर्ष अमावस्या पर विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया जाता है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

error: Content is protected !!