भक्ति से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है : साध्वी प्रज्ञा भारती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टेमागांव। बाबा बजरंगदास कुटी नांदवा में चल रही रामकथा के दौरान कथावाचक साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि मनुष्य को भक्ति का मार्ग अपनाना चाहिए, क्योंकि भक्ति से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। यदि जीवन में सद्गुरु की प्राप्ति हो जाए तो जीवन प्रकाशमय हो जाता है, इसलिए मनुष्य के जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। रामकथा के दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती ने उपस्थित श्रोताओं को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह तथा पुष्प वाटिका की कथा सुनाई। संगीत की मधुर धुनों पर रामायण की चौपाइयों का भी पाठ किया गया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। इस अवसर पर वैदिक विद्यापीठ के यज्ञाचार्य एवं ज्योतिषाचार्य अनुराग शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि मनुष्य को रामचरितमानस का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने धर्म और शास्त्र से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी श्रोताओं को बताईं। कथा में मुख्य यजमान जयनारायण गुर्जर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई, विजय सिंह सावनेर, रामकृष्ण पटेल, भगवान पटेल, जगदीश बाजोलिया, सूरत सिंह राजपूत, सुनील दुबे सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे। रामकथा का समापन आज होगा। इस अवसर पर महाप्रसादी का वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 128

Leave a Reply

error: Content is protected !!