अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत हरदा की सामान्य सभा की बैठक, जो पहले 10 फरवरी मंगलवार को प्रस्तावित थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक 18 फरवरी बुधवार को आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा को जारी पत्र के अनुसार, बैठक पूर्व निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं की जा सकेगी। इसलिए सामान्य सभा की बैठक को नई तिथि पर यथावत एजेंडे के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को बैठक की नई तिथि की सूचना दे दी गई है। बैठक में जिला पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों और प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
113 Views

