कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति विभाग की बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नितेश अड़तिया शामिल हुए। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी की गई तथा दावेदारों से आवेदन प्राप्त किए गए। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के निर्देशानुसार सक्रिय कार्यकर्ता, जो मूल रूप से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा हो, उसे ही जिले की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए और इसी आधार पर चयन किया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी दावेदारों ने अपने-अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें वर्तमान अध्यक्ष रामनारायण निवारे, एडवोकेट दिनेश मालवीय, एडवोकेट लखन पटेल, सुनील गीते, गोरेलाल सिसोदिया, हृदयराम बामने, कैलाश बिल्लौरे एवं रामशंकर बड़ोंदे के नाम शामिल हैं। बताया गया कि अब प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सर्वे के आधार पर अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। बैठक में सुखराम बामने, धर्मेंद्र शिंदे, देवराम माणिक, सुनील सिसोदिया, रामविलास निवारे, रामसिंघ रंगीले, अर्जुन सिंह राठोर, आशाराम दिलारे, संतोष बघेल, सत्यनारायण निवारे एवं विनोद लॉंगरे सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

62 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!