भाटपरेटिया में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. संगीता बिले के मार्गदर्शन में ग्राम भाटपरेटिया में 2 से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित विशेष आवासीय शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय विधि महाविद्यालय, हरदा के प्राचार्य एवं स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदा के प्रशासनिक अधिकारी व्हीके विछोतिया उपस्थित रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत सिंह राजपूत, ग्राम पंचायत भाटपरेटिया के सरपंच सर्वेश शर्मा, सचिव बबली तोमर व तिलकराज शर्मा शामिल हुए। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ होने के पश्चात एनएसएस बैज लगाकर अतिथियों एवं ग्रामवासियों का स्वागत किया गया। छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सुमित शर्मा ने सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर के बौद्धिक सत्रों में राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल में पदस्थ युवा अधिकारी डॉ. राजकुमार वर्मा, जिला संगठक डॉ. अरुण सिकरवार एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीत काशिव सहित विषय विशेषज्ञों ने पधारकर शिविरार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री विछोतिया ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक तिलकराज शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीष व मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में बसंत सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन से सभा में ऊर्जा का संचार किया। नीलेश शर्मा ने बालिकाओं के सशक्तिकरण संबंधी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. आशा गायकवाड़ व राजेश गौर के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति एवं सोशल मीडिया के दुष्परिणामों जैसे विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन किया व आदिवासी संस्कृति को दर्शाते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व लेदाराम, पंकज, अंकिता व प्रीति ने किया। राधिका ने मीडिया प्रभारी का दायित्व निभाया एवं श्रम कार्य का नेतृत्व संतोष व पारस ने किया। अतिथियों द्वारा शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र, पदक एवं शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी मनीषा चौहान द्वारा अतिथियों, ग्रामवासियों, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं शिविरार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। सात दिवसीय शिविर में रामदास गौर, शिवनारायण गौर, विवेक शर्मा व अमूल शर्मा सहित ग्रामवासी, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. राकेश सिंह परस्ते, डॉ. देवेंद्र सिंह रोड़गे, डॉ. यशवंत अलावा, मनीष परसाई, अजय बिलारे, रीना मालवीय, आयुषी सिसोदिया, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. प्रतिष्ठा कुमेकर व डॉ. अंजली गुप्ता सहित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Views Today: 10

Total Views: 10

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!