Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

शंखनाद कर विरोध जताया….

2 min read
Text Size:

 फिल्म के नाम आपत्ति, कार्रवाई की मांग
– ब्राह्मण संगठन ने फिल्म निर्माता का पुतला फूंका  
अनोखा तीर, हरदा।  ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘घूसखोर पंडतÓको लेकर सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने गहरी आपत्ति जताई है। इसके विरोध स्वरूप संगठन के सदस्यों ने सोमवार को स्थानीय परशुराम चौक पर  प्रदर्शन किया। वहीं फिल्म के नाम को लेकर जमकर नारेबाजी की। यहां से सर्व ब्राह्मण समाज के लोग दोपहिया वाहनों से कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां शंखनाद कर अपना विरोध जताया। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि फिल्म के नाम से ब्राह्मण समाज में  आक्रोश है। यदि फिल्म इसी नाम से रिलीज हुई तो समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा कि फिल्म पर रोक नही लगी तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंनें यह भी कहा कि सनातन धर्म की आस्था पर बार-बार हमला किया जा रहा है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई लडेंगे। परशुराम सेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि फिल्म के नाम से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। यही कारण है कि उसके नाम और कंटेट को लेकर जगह-जगह विरोध किया जा रहा है।
फिल्म निर्माता का पुतला फूंका
ज्ञापन देने से पहले सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्य परशुराम चौक से हाथों में पुतला लेकर प्रताप हाइट्स के सामने पहुंचे। जहां फिल्म निर्माता का पुतला जलाया गया। साथ ही फिल्म के विरोध में नारे भी लगाए। यहां से सभी लोग ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट रवाना हुए।
बड़ी संख्या में रही उपस्थिति
ज्ञापन देते समय संरक्षक चन्द्रप्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम शर्मा, संगठन के जिला महामंत्री लोकेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, गजानंद डाले, शशि जोशी, सुभाष शर्मा, युवा इकाई के अध्यक्ष विवेक बादर, राज शर्मा, सुदीप मंडलोई, पुष्पेन्द्र पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

55 Views
What do you think?

Leave a Reply