बोर्ड परीक्षा की तैयारी….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

33 केन्द्रों पर 11165 छात्र परीक्षा देंगे
– 10वीं में 6530 तथा 12वीं में 4635 छात्र होंगे शामिल
अनोखा तीर, हरदा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी तथा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूर्ण की है। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने बताया कि जिले में कुल 33 केन्द्र बनाए गए हैं। जिन पर 33 केन्द्राध्यक्ष व 33 सहायक केन्द्राध्यक्ष के अलावा 789 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इन 33 केन्द्रोंं पर 10वीं और 12वीं के कुल 11165 छात्र परीक्षा में सम्मलित होंगे। 10वीं की परीक्षा में 6530 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें 6065 नियमित तथा 465 प्राइवेट छात्र शामिल हैं। इसी तरह 12वीं की परीक्षा में 4067 नियमित तथा 568 प्राइवेट छात्र परीक्षा देंगे।
एक केन्द्र अतिसंवेदनशील
उन्होंनें बताया कि 33 केन्द्रों में से एक केन्द्र गर्ल्स स्कूल हरदा अतिसंवेदनशील है। क्योंकि यहां स्वाध्यायी छात्र परीक्षा देंगे। यहां एक प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है।
जिले में कुल 33 परीक्षा केन्द्र
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिलेभर में कुल 33 केन्द्रों में से हरदा में 14, खिरकिया में 9 और टिमरनी में 10 केन्द्र शामिल हैं।

51 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!