सालों पुरानी 3 दुकानें जमींदोज़, बनेगा स्वागत द्वार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय मिडिल स्कूल ग्राउंड के बाहर नगर पालिका ने प्याऊ से लगी सालों पुरानी 3 दुकानों को बुलडोजर से जमींदोश कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार को हुई है। दुकान तोड़े जाने के बाद अब यहां मिडिल स्कूल ग्राउंड का स्वागत द्वार बनेगा। जो कि ग्राउंड पर आने-जाने के लिए सीधा रास्ता होगा। मिली जानकारी के अनुसार तीनों दुकानदारों को दाना बाबा के पास स्थित गली में दुकानें आवंटित की गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इन्हीं दुकानों से लगी सालों पुरानी प्याऊ को भी ढहाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले ग्राउंड पर जाने के लिए हनुमान मंदिर के साइड से रास्ता था। जहां से घूमकर ग्राउंड पर पहुंचा जाता था। इन सबके टूटने के बाद ग्राउंड पर आने-जाने का रास्ता  सरल व सुविधाजनक रहेगा।

53 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!