ड्रग इंस्पेक्टर ने शहर के मेडिकल स्टोर्स का किया निरिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-मेडिकल संचालक को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अनोखा तीर, हरदा। शहर में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट मौजूद हैं या नहीं, इसकी जांच की। साथ ही कई कफ सिरप सहित अन्य दवाइयों की भी जांच की गई। करीब एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर दवाइयों की गुणवत्ता और वैधता से संबंधित दस्तावेज देखे गए। हालांकि निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट उपस्थित पाए गए। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर संजीवन जादौन ने बताया कि कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के आदेश एवं सीएमएचओ के निर्देशन में जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि बिना डॉक्टर के लिखे पर्चे के दवाइयां न दें, अपने लाइसेंस दुकान पर स्पष्ट रूप से चस्पा करें और एक्सपायरी डेट की दवाइयों का विक्रय न करें। इस दौरान उन्होंने शहर के बागरे मेडिकल, श्याम फार्मा, दिव्या मेडिकल, सुधीर केमिस्ट, विजय केमिस्ट, कुमार केमिस्ट सहित अन्य मेडिकलो पर जाँच कि। ड्रग इंस्पेक्टर संजीवन जादौन के पास नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिले का प्रभार भी है। इन तीनों जिलों में समय-समय पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर्स पर अमानक या एक्सपायरी दवाइयों की बिक्री न हो।

Views Today: 28

Total Views: 28

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!