Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज 7 मार्च को मनाएगा फाग उत्सव

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन की एक बैठक रविवार शाम सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की। बैठक में फाग उत्सव तथा एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर विषय पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, चंद्रकांत शुक्ला, संयोजक नितेश बादर, दीपक शुक्ला एवं विवेक बादर ने अपने विचार व्यक्त किए। महामंत्री उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि संगठन द्वारा फाग उत्सव 7 मार्च को मनाया जाएगा। फाग उत्सव कार्यक्रम के प्रभारी मनीष व्यास, प्रशांत शर्मा तथा मार्गदर्शक गजानंद डाले को बनाया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने ब्राह्मण समाज को क्षति पहुंचाने या अपमानित करने वाली घटनाओं तथा अन्य कुत्सित मानसिकताओं के विरुद्ध उग्र आंदोलन की बात कही। बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्य विष्णु बादर एवं नार्मदीय ब्राह्मण समाज संगठन में नवनियुक्त युवा अध्यक्ष अक्षय नेगी का सम्मान किया गया। वहीं नार्मदीय ब्राह्मण समाज युवा संगठन के पदाधिकारी शुभम गार्गव, शिवम साकल्ले, अतुल पारे, आशीष बिल्लौरे, आलोक साकल्ले एवं प्रवीण काशिव का भी सम्मान किया गया। बैठक में अतुल शुक्ला, अरुण तिवारी, महिला इकाई सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, ममता पाराशर, प्रीति शर्मा, शानू शर्मा, सुदीप मंडलोई, नवीन शर्मा, प्रशांत शर्मा, दीपक चौबे, प्रशांत पाराशर सहित समाजजन उपस्थित रहे।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply