धूमधाम से मनाया श्री गजानन महाराज का 148वां प्रकटोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
अनोखा तीर, बालागांव। हरदा जिले के ग्राम पानतलाई स्थित श्री गजानन महाराज कुटी परिसर में रविवार को श्री गजानन महाराज का 148वां प्रकट दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे अभिषेक एवं हवन से हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे महाआरती के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। मोहनलाल रामनारायण गौर ने बताया कि यह आयोजन बाबा के प्रकट उत्सव पर प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें आसपास के सभी गांवों के लोग शामिल होकर बाबा की पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसादी ग्रहण करते हैं। वहीं बसंत गौर ने जानकारी दी कि सुंदर झांकियों में श्री गजानन महाराज पालकी, धर्म ध्वजा, काली जी का रौद्र रूप, हरियाणा की रानी लक्ष्मीबाई घुड़सवारी, शिवाजी महाराज घुड़सवारी, भूतों की टोली उज्जैन, राधा-कृष्ण नृत्य मथुरा सहित डीजे, धमाल ढोल और पेपर कन्फेटी गन शामिल रहीं। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली और अंत में महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!