– पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष
अनोखा तीर, हरदा / टिमरनी। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलैया के मार्गदर्शन में टिमरनी थाना प्रभारी मकेश गौड व उनकी टीम ने चोरी के मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि फरियादी धन्नालाल पाटिल पिता रामेश्वर पाटिल निवासी ग्राम निमाचाखुर्द ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट की कि वह खेती-किसानी का काम करता है। उसकी मोटरसाईकल एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 47 एमएल 5478 घर के सामने गेट के पास चाबी लगी छोड़कर घर के अंदर चला गया था। कुछ समय बाद बाहर आकर देखा कि मोटरसाईकल नही है। इसके बाद गांव समेत अन्य जगहों पर तलाश करने के बाद भी मोटरसाईकल नही मिली। इसके बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 84/26 धारा 303 (2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। वहीं थाना प्रभारी श्री गौड़ ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीम का गठन किया। टीम ने जगह-जगह सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसके आधार पर दो युवकों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम राजकुमार पिता सुंदरलाल पटनारे उम्र 25 साल निवासी ग्राम कनारदा एवं चंदर पिता रामदास सरयाम उम्र 40 साल निवासी रहटाकलॉ बताया गया। जिनके बताए अनुसार पुलिस ने मोटरसाईकल बरामद की। वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश गौड, सहायक उप निरीक्षक अभय मवासे और आरक्षक पिंटू उइके की सराहनीय भूमिका रही।
Views Today: 38
Total Views: 38

