देर शाम हुआ फाइनल मुकाबला….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सालाबैड़ी विजेता, दूसरे स्थान पर नीमगांव
अनोखा तीर, हरदा। करीबी ग्राम नीमगांव स्थित शहीद अमृता देवी खेल परिसर में शनिवार को विशाल इनामी बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें हरदा समेत आसपास के जिलों की बैलजोड़ी ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का देर शाम को फाइनल मुकाबला हुआ। इस दौरान खेल मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक डटे रहे। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में पहला इनाम नीरज पटेल सालाबैड़ी की बैलजोड़ी ने जीता है। वहीं दूसरा इनाम पूनम गीला नीमगांव की बैलजोड़ी, तीसरा इनाम रामविलास पटेल हरपालिया और चौथा इनाम लीलाधर पटेल पीपलघटा की बैलजोड़ी ने प्राप्त किया है। समिति ने विजेताओं को ट्राफी और पुरूस्कार की राशि भेंट की।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!