एक किलो से अधिक गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
– आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम
अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक द्वारा नशे के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं हरदा एसडीओपी शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आरएस तिवारी ने अवैध मादक पदार्थ के विक्रय, संग्रहण व परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरूध कार्यवाही के लिए टीम का गठन किया था। जिस पर सिविल लाईन पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित शातिर अपराधी को पकडने में सफलता हासिल की है । सिविल लाईन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय की सूचना मिली। जिसके बाद सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस तिवारी के नेतृत्व में टीम के सहायक उप निरीक्षक सजंय ठाकुर, प्रधान आरक्षक विजय प्रजापति, आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक सूरज पासी एवं सैनिक संतोष ओझा ने सूचना की तस्दीक की तो मालूम हुआ कि खंडवा रोड स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास पल्सर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 एमजे 5766 पर रोशन खलीफा बैंठा हुआ है। वहीं उसके दाहिनें हाथ में एक थैला है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रोशन खलीफा इधर-उधर होने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसे सिविल लाईन थाना लेकर आए। पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोशन शाह पिता मेहबूब शाह उम्र 59 साल निवासी मानपुरा हरदा बताया गया। उसके पास से मिली थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 1 किलो 223 ग्राम जिसकी कीमत 15000 रुपये मिलने पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस ने गांजा जप्त किया गया । साथ ही अपराध में इस्तेमाल मोटर सायकल जिसकी कीमत एक लाख रूपये उसे भी जप्त किया गया । इस प्रकार कुल 1 लाख 15 हजार रूपये का सामान आरोपी से जप्त किया है। आरोपी के विरूध्द थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। वहीं आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जिला जेल भेजा गया।
पूर्व में भी अपराध कायम
सिविल लाईन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रोशन शाह उर्फ खलीफा थाना सिविल लाईन हरदा का शातिर आदतन अपराधी है। इसके विरुध्द एनडीपीएस सहित अन्य धाराओ में पूर्व में भी अपराध कायम हुए हंै ।
इनकी सराहनीय भूमिका
आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक आरएस तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सजंय ठाकुर, प्रधान आरक्षक विजय प्रजापति, आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक सूरज पासी एवं सैनिक संतोष ओझा की सराहनीय भूमिका रही।
Views Today: 22
Total Views: 22

