बिजनेस प्लस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मध्यप्रदेश के युवाओं को 5.59 लाख से अधिक रोजगार के अवसर
-बिना पलायन किए अपने ही गांव-शहर में मिलेगी नौकरी
हरदा। मध्यप्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सामने आए हैं। ग्लोबल ह्यूमन एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन ने अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सर्व शिक्षा मिशनÓ के तहत प्रदेशभर में कुल 5 लाख 59 हजार 324 नए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस योजना के तहत चयनित युवक-युवतियां अपने ही गांव और शहर में रहकर नौकरी कर सकेंगे, जिससे रोजगार के लिए होने वाले पलायन पर रोक लगेगी। फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति मालवीया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना तथा शिक्षित युवाओं को सम्मानजनक रोजगार प्रदान करना है। इसी लक्ष्य के तहत शिक्षण एवं प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में रीजनल प्रोग्राम मैनेजर के 11 पद, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर के 55 पद, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के 428 पद, यूनिट मैनेजर के 4,629 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 65 पद तथा प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए 5 लाख 54 हजार  574 शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को पद एवं योग्यता के अनुसार 10 हजार से 42 हजार तक मासिक वेतन एवं अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। सर्व शिक्षा मिशन के अंतर्गत इन पदों के लिए आवेदन हेतु संस्था द्वारा वेब पोर्टल जारी किया गया है, जहां इच्छुक युवा अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदकों का साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 38

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!