अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-32 लीटर हाथ भट्टी शराब व 830 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 10 प्रकरण दर्ज
अनोखा तीर, हरदा। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चारुवा में आयोजित होने वाले मेले को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापामार कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग के दल ने शनिवार को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एएस बघेल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। दल ने लाल स्कूल के पास, खेड़ीपुरा, मसनगांव, वार्ड क्र. 5 खिरकिया, वार्ड 6 खिरकिया एवं चारुवा क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 830 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। साथ ही 2 प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 89,400 रुपये बताया गया है।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!