देर रात प्रोफेसर के घर चोरी, 30 हजार रुपए लेकर फरार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, देवास। मोती बंगला क्षेत्र की यशवंत कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक प्रोफेसर के घर चोरी की वारदात हो गई। इंदौर मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वसीम खान के घर में घुसा चोर पर्स में रखे 30 हजार रुपए चुराकर ले गया। चोर लैपटॉप और एटीएम कार्ड घर पर ही छोड़ गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। प्रोफेसर वसीम खान ने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुई। जब वे सुबह उठे तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला, तब उन्हें चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक बदमाश घर में घुसा था। चोर ने अलमारी से भी चोरी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। प्रोफेसर ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। प्रोफेसर वसीम खान यहां अपने पिता, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं।

310 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!