Skip to content
Saturday, 24 October 2026
मध्य प्रदेश

 अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सतवास। क्षेत्र के फतेहगढ़ घाट पर शनिवार को प्रशासन द्वारा अवैध रेत परिहवहन के विरूद्ध अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतवास तहसीलदार अरविंद दिवाकर और नायब तहसीलदार राजाराम कन्नौजे की टीम ने फतेहगढ़ घाट से अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को कांटाफोड़-सतवास मार्ग के डाबरी गेट के पास पकड़कर जब्त किया। जांच में पता चला कि मौके पर चालक के पास कोई वैध दस्तावेज या अनुमति नहीं थी। तहसीलदार अरविंद दिवाकर ने बताया कि अवैध रेत परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सतवास में अवैध रेत परिवहन पर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। पकड़े गए ट्रैक्टर को जब्त कर सतवास थाना में खड़ा कर दिया गया है और खनिज अधिनियम व परिवहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

235 Views
What do you think?

Leave a Reply