जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन प्रक्रिया सतत रूप से जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

गेहूं खरीदी के लिए 139 उपार्जन केंद्र निर्धारित

नर्मदापुरम:- जिले में रबी विपणन वर्ष 2025–26 के तहत गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया 15 मार्च 2025 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 05 मई 2025 तक जारी रहेगी। भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश शासन द्वारा 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने से किसानों को कुल 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 139 उपार्जन केंद्र निर्धारित

किसानों की सुविधा एवं सुरक्षित भंडारण और परिवहन की सुगमता को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 139 उपार्जन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। एमपी उपार्जन पोर्टल के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय हेतु जिले में कुल 55729 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें सिवनी मालवा से 13916, माखननगर से 7133, सोहागपुर से 6487, बनखेड़ी से 7155, पिपरिया से 6042, डोलरिया से 5456, इटारसी से 5534, नर्मदापुरम से 3691 तथा नर्मदापुरम नगर से 315 किसान शामिल हैं।

विगत वर्ष की उपार्जन स्थिति

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में 186375 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन हुआ था, जिसके तहत 25766 किसानों से 2,85,293 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था।

वर्तमान वर्ष में अब तक 396.06 क्विंटल गेहूं की खरीदी

रबी विपणन वर्ष 2025–26 में अब तक 505 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं, जिनमें से 4 किसानों से कुल 396.06 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।  किसान भाई अपनी उपज विक्रय करने के लिए उपार्जन केंद्र एवं विक्रय दिनांक के चयन हेतु  www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। उपार्जन प्रक्रिया के तहत सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 8:00 बजे से निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी की जाएगी। शनिवार एवं रविवार को खाद्यान्न का परिवहन,भंडारण तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने स्लॉट बुक कर उपार्जन केंद्रों पर पहुंचें, जिससे सुचारू रूप से खरीदी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Views Today: 2

Total Views: 870

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!