Skip to content
Monday, 26 October 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

सिविल अस्पताल आमला के प्रभारी बीएमओ डॉ.अशोक नरवरे पर भ्रष्टाचार के आरोप

2 min read
Text Size:

मेहरा समाज समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, स्टैंड का ठेका निरस्त किए जाने की मांग

बैतूल:- सिविल अस्पताल आमला के प्रभारी बीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश मेहरा समाज समिति ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। मेहरा समाज ने प्रभारी बीएमओ डॉ.अशोक नरवरे द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर मेहरा समाज समिति ने आंदोलन किए जाने की बात कही है।
ज्ञापन के माध्यम से मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के प्रवक्ता छन्नू बेले ने बताया कि प्रभारी बीएमओ डॉ.नरवरे ओपीडी में नहीं बैठते है। ओपीडी के समय घर चले जाते है। इनकी मानसिकता मरीजों की सेवा करना नहीं, बल्की हिटलरशाही बनकर काम करने की सोच है। इनके द्वारा कई फर्जी डॉक्टरों की उपस्थिति बताकर राशि आहरण कर ली गई है। प्रभारी बीएमओ द्वारा लगातार अस्पताल के डॉक्टरों को प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा फर्जी बिल लगाकर लाखो रूपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्रभारी बीएमओ की लापरवाही के कारण अस्पताल में लम्बे समय से आईसीओ की सुविधा नहीं है। ईसीजी मशीन और शॉक मशीन शुरू नहीं कि गई है। डॉ.अशोक नरवरे द्वारा द्वेष पूर्ण भावना से डॉ.मुकेश वागद्रे को मुलताई में पदस्थ किए जाने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन मेरा समाज के विरोध के बाद उक्त आदेश को निरस्त किया गया।
सिविल अस्पताल आमला में महिला डॉक्टरों की कमी
 बेले ने बताया कि सिविल अस्पताल आमला में महिला डॉक्टरों की कमी है। अस्पताल में अभी तक कोई भी महिला डॉ. की नियुक्ति नहीं हो पाई, जबकि कई बार ज्ञापन के माध्यम से महिला डॉक्टर की मांग शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा की गई। इसके अलावा उपचार में आने वाले उपकरण शाक मशीन एक्स-रे टेक्नीशियन के ना होने के कारण मरीज को उपचार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में जितनी भी सुविधा मिलती है, उन्हें शीघ्र ही चालू कर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए।
सिविल अस्पताल के साइकिल स्टैंड ठेके को निरस्त करें
मेहरा समाज समिति ने मांग की है कि सिविल अस्पताल आमला में साइकिल स्टैंड का ठेका निरस्त किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सेन समाज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सुरे, भारतीय किसान संघ के सुखदेव नारे, व्यापारी संघ आमला विकास समिति, जन कल्याण समिति, मेहरा समाज संगठन, महिला उत्थान समिति, ढोलेवार कुंबी समाज संगठन सहित अनेक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
674 Views
What do you think?

Leave a Reply