Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमंतु, अर्ध घुमंतु कल्याण विभाग का कार्यालय अब विंध्याचल भवन में

1 min read
Text Size:

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया शुभारंभ

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को विंध्याचल भवन में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमंतु, अर्ध-घुमंतु कल्याण विभाग के कार्यालय का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने विंध्याचल भवन में कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कहा कि अब विभाग सरलता से अपने कार्य संपन्न कर सकेगा। कार्यालय विंध्याचल भवन में द्वितीय तल पर शुरू हुआ है। पूर्व में यह कार्यालय भदभदा रोड स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग के ट्रेनिंग सेंटर में संचालित था। कार्यालय के विंध्याचल भवन में शुरू होने के अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, अपर सचिव अनुराग चौधरी, आयुक्त सौरभ कुमार सुमन एवं विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा प्रदेश के समस्त जिलों के सहायक संचालक की उपस्थिति रही।

524 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply