Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

स्मार्ट मीटर योजना की सफलताएं जबलपुर, भोपाल को बताई जाएंगी

2 min read
Text Size:

मप्र प.क्षे.वि.वि.कं. के चेयरमैन अविनाश लवानिया का इंदौर दौरा

भोपाल : स्मार्ट मीटर योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने इस क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य किया हैं, पश्चिम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर की सफलता की जानकारी जबलपुर, भोपाल बिजली कंपनी को दी जाएगी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पदेन चेयरमैन एवं पॉवर मैंनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक अविनाश लवानिया ने बताया कि जल्द ही शासकीय कार्यालयों, परिसरों में प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, ताकि शासकीय कार्यालयों की बिजली वितरण व्यवस्था प्रीपेड की जा सके।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सभागार में गुरुवार को हुई मीटिंग में श्री लवानिया ने कहा कि इंदौर क्षेत्र हर कार्य में आगे रहता हैं, हर बार सफलता प्राप्त करता हैं, इंदौर के अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ता सेवाओं, मीटरीकरण, बिजली आपूर्ति, राजस्व संग्रहण, मानव संसाधन, आरडीएसएस समेत अन्य कार्यों, सेवाओं की जानकारी ली। एमडी श्री लवानिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर के एबलेशन की वरिष्ठ अधिकारियों से की जाने वाली प्रति परीक्षण की सूची मुख्यालय से रेंडम आधार पर दी जाए। श्री लवानिया ने स्मार्ट मीटर की खासियतें उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रचार माध्यमों से बताए जाने एवं स्मार्ट मीटर की टीम द्वारा चोरी एवं अनियमितताओं के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की। श्री लवानिया ने पश्चिम क्षेत्र कंपनी के निदेशक मंडल की मिटिंग में भाग लिया, विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

पश्चिम कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान निदेशक मंडल सदस्य व इंदौर के संभागाय़ुक्त दीपक सिंह, वित्त विभाग के उपसचिव राजीव रंजन मीणा, आईआईएम इंदौर के डॉ. प्रशांत सालवान सभी ने ऑन लाइन और निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसएल करवाड़िया, मुख्य वित अधिकारी नरेन्द्र बिवलकर, कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी ने विचार रखे। चेयरमैन अविनाश लवानिया ने पोलोग्राउंड स्थित स्मार्ट मीटर के मास्टर कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और स्मार्ट मीटर टीम द्वारा उपभोक्ता सेवाओं के संचालन, चोरी-अनियमितता रोकने के लिए किए जा रहे उच्च तकनीकी स्तर से प्रयासों की प्रशंसा की।

636 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply