Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

आजाद के सपनो के विकसित भारत को बनाने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार कर रही है प्रयास : मंत्री श्रीमती उईके

2 min read
Text Size:

शहीद आजाद को पुण्यतिथि पर किया नमन

भोपाल : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं अलीराजपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने अलीराजपुर जिले के टाउन हॉल स्थित आजाद स्मृति पॉर्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्वराज संस्थान संचालनालय एवं संस्कृति विभाग द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आजाद मेला का कार्यक्रम आजाद पार्क में किया गया।

प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि करोड़ों लोगो के प्रेरणा स्त्रोत आजाद की भूमि में आप लोगो का जन्म हुआ है ये हम सब के लिए काफी गर्व की बात है। शहीद आजाद ने देश की आजादी के पूर्व विकसित भारत का जो सपना देखा था, केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उसको साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 94वीं पुण्यतिथि के अवसर हम सब लोग चंद्रशेखर आजाद को नमन करने के लिए यहां एकत्रित हुए है। हम सभी लोगों को यहां से प्रेरणा लेनी चाहिए की हम सबके जीवन का मूल उद्देश्य देश हित के लिए ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का होना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने न सिर्फ अंग्रेजो का सामना किया बल्कि देश के युवाओं को आजादी के लिए प्रेरित भी किया। आज हम सब लोग एक आजाद देश में सांस ले पा रहे है। आजाद के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। हम सब मिलकर क्षेत्र का विकास कर आजाद के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वीर बलिदानी आजाद की पुण्यतिथि पर नमन कर मै खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हुं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों उपस्थित थे।

553 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply