पंचकोशी पदयात्रा पहुंची नर्मदा के उचान घाट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदा भक्तों ने कहा – है राम जी मेरी नैया लगा दो नर्मदा पार…
अनोखा तीर हंडिया। नाभि तीर्थ धाम नेमावर के प्रसिद्ध सिद्वोदय क्षेत्र से 24 फरवरी को आरंभ हुई पंचकोशी पदयात्रा आज हंडिया तहसील के उचान नर्मदा घाट पहुंची। जहां हरदा जिला प्रशासन की देखरेख में सैकड़ों की संख्या में यांत्रिक नौकाओं द्वारा नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा में शामिल महिला, बच्चे, जवान, वृद्ध सभी को उत्तर तट के  नर्मदा किनारे देवास जिला प्रशासन के सानिध्य में आगे की यात्रा के लिए भेजा गया। आपको बता दें कि नर्मदांचल क्षेत्र में पंचकोशी पदयात्रा का यह 39 वां वर्ष है। कुछ नर्मदा पंचकोशी पद यात्रियों ने बताया है कि साल में सिर्फ एक बार मिनी परिक्रमा कर सुख-शांति, धन, वैभव, यश, कीर्ति के लिए मां नर्मदा से प्रार्थना करते हैं।

862 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!