महाशिवरात्रि पर चारुवा गुप्तेश्वर मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचे गुप्तेश्वर धाम
वैश्य समाज ने चढ़ाई ध्वजा, प्रारंभ हुआ मेला
 अनोखा तीर, खिरकिया। नगर से महज १० किमी. की दूरी पर स्थित यहां की जनता के आस्था के केंद्र प्राचीन स्वयंभू गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा। महाशिवरात्रि की पूर्व रात्रि से ही पैदल चलकर मंदिर आने वालों का सिलसिला शुरू हुआ जो शिवरात्रि देर रात तक चलता रहा। महाशिवरात्रि की पूर्व रात्रि पर दुर्गा सांस्कृतिक कला केंद्र खिरकिया के सदस्यों और अन्य भक्तों द्वारा मंदिर के गर्भगृह के साथ नंदी गृह और मंदिर परिसर की साफ़-सफाई व्यवस्था कर दर्शन करने आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाने में मंदिर समिति के साथ सहयोग किया गया। महाशिवरात्रि पर अल सुबह चार बजे भस्म आरती के साथ मंदिर के पट खुलते ही भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग व्यवस्था कर लाइन से मंदिर में दर्शन की व्यवस्था सुचारू की गई व भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए एलईडी बड़ी स्क्रीन पर दर्शन व्यवस्था बनाई गई। वहीं महाशिवरात्रि पर गर्भ गृह को फूल बंगले के रूप में सजाया गया। अत्यधिक भीड़ के चलते दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए गर्भ गृह में प्रवेश वर्जित कर ऊपर के द्वार से जलाधारी लगा भक्तों द्वारा लाया दूध, नर्मदाजल शिवलिंग पर चड़ा बाहर से दर्शन व्यवस्था बनाई गई। सुबह 10 बजे मंदिर महंत गणेश पुरी महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजन कर मंदिर के शिखर पर ध्वज पताका लगाई गई। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष पूनम पाटिल, वैश्य समाज तहसील अध्यक्ष गिरिराज माहेश्वरी, सर्वाकार शिवदत्त शास्त्री, बृजेश राजवेंध, ललित पालीवाल, सुधीर सोनी, शंकर खरबड़िया, विष्णु नामदेव, अभिषेक तिवारी वकील, दीपक सोनी, अंकित अवस्थी, किशोर राठौर, रामबिलास गुर्जर सहित अन्य लोग उपस्तिथ रहे।
मंदिर परिसर में शुरू हुआ मेला रंग पंचमी तक चलेगा
चारुवा मेले के नाम से विख्यात बड़ा मेला मंदिर प्रांगण में महा शिवरात्रि से लगता है, जो रंगपंचमी तक चलेगा। कभी यह मेला बैल मेले के लिए काफ़ी विख्यात हुआ करता था। समय के साथ-साथ आधुनिक युग में बड़ते कदमों ने इसकी पहचान के स्वरूप को भी बदल दिया है। अब यहां कई प्रकार की दुकानें लगती हैं।
स्थानीय प्रसासन रहा चौकन्ना
महाशिवरात्रि पर भक्तों के उमड़े सैलाब में कानून व्यवस्था बनाने को लेकर प्रशासन काफ़ी सजग रहा। एक दिन पूर्व एसपी अभिनव चौकसे और कलेक्टर आदित्य सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक डहेरिया अपनी टीम के साथ अल सुबह से मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार देवराम निहरता मंदिर के दोनों मुख्य द्वारा पर व्यवस्था में लगे रहे। एसडीओपी राबट गिरवाल, थाना प्रभारी मुकेश गोड़, एसआई संतोष श्रीवास्तव, एसआई प्रियंका पाठक अपनी टीम के साथ मेला और मंदिर परिसर की व्यवस्था में जुटे रहे।

743 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!