Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

कांग्रेस ने किया इंवेस्टर मीट का समर्थन

2 min read

 जीतू पटवारी ने कहा धरातल पर दिखना चाहिए निवेश
अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन्वेस्टर्स समिट का समर्थन किया और कहा कि प्रदेश में हो रहे इन्वेस्टर समिट का हम समर्थन करते हैं, क्योंकि निवेश से ही प्रदेश का आर्थिक विकास संभव है। किसी भी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना होना चाहिए। इस दृष्टि से, निवेश आकर्षित करना एक महत्वपूर्ण पहल है। श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास और जनहित की योजनाओं का समर्थन करती रही है। लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि सिर्फ समझोता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने से विकास नहीं होगा, जब तक कि उन पर धरातल पर प्रभावी अमल नहीं किया जाता। पिछले इन्वेस्टर समिट में जो वादे किए गए थे, वे आज तक अधूरे हैं। कई उद्योगों की घोषणाएं की गईं, लेकिन ज्यादातर या तो शुरू ही नहीं हो पाईं या फिर अधर में लटकी रहीं। हम उम्मीद करते हैं कि यह समिट सिर्फ एक औपचारिक आयोजन न बनकर प्रदेश के विकास में वास्तविक योगदान दे। सरकार को चाहिए कि वह पिछली विफलताओं की समीक्षा करे और सुनिश्चित करे कि इस बार निवेश के नाम पर किए गए समझौते वास्तव में जमीन पर उतरें। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग देने को तैयार है, ताकि मध्य प्रदेश निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बने और यहां के युवा, किसान और व्यापारी लाभान्वित हों। हम यह भी चाहते हैं कि सरकार इन निवेश प्रस्तावों की नियमित निगरानी करे और जनता के सामने स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मध्य प्रदेश की जनता के हित में हम सरकार के हर सकारात्मक प्रयास का समर्थन करेंगे, बशर्ते कि वह धरातल पर दिखे और सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए।

553 Views
553 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply