Skip to content
Sunday, 22 November 2026
सभी

सरस्वती विद्या मंदिर में मोटिवेशन सेशन संपन्न

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। शहर के इंदौर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई विद्यालय में कक्षा दसवीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस मोटिवेशन सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें मोटीवेटर के रूप में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान भोपाल के प्रांतीय कोषाध्यक्ष मुकेश राजपूत चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं लेखक  ने अपने जीवन के संघर्ष  को बताते हुए सामान्य गरीब परिस्थिति में केवल कक्षा पांचवी तक अध्ययन करने के बाद पढ़ाई छूट जाने पर होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्री आदि में चौकीदारी और मजदूरी करके अपने जीवन को आगे बढ़ाया और दृढ़ संकल्प के साथ सीए पास होने तक के संघर्षमय जीवन यात्रा का सजीव चित्रण किया। चार बार दसवीं फेल होने के बाद भी अपने लक्ष्य सीए बनने को कभी अपनी आंखों से ओझल नहीं होने दिया। सीए की परीक्षा छह बार फेल होने के बाद सातवीं बार में सफलता प्राप्त हुई। निराशा के दौर से भी गुजरने के बाद भी अपने लक्ष्य पर अंतत पहुंच ही गए। सभी भैया बहनों को सफलता के लिए मोटिवेट करते हुए उन्होंने बताया कि परीक्षा से पूर्व तैयारी कैसे करें? अधिकतम सफलता और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें क्या-क्या करना होगा कितने संघर्षों से गुजरने के बाद भी अपने लक्ष्य से विचलित न होकर निराशा के भाव में न रहकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। मोटिवेशन के इस सेशन में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले भैया बहनों को प्रोत्साहन स्वरूप उन्होंने अपनी पुस्तक सीए पास एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अतिथि नर्मदापुरम विभाग के विभाग समन्वयक रामकुमार व्यास, प्रांतीय समिति सदस्य एवं हरदा जिला प्रतिनिधि संदीप केकरे उपस्थित रहे। संस्था के प्राचार्य विनय शर्मा ने अतिथि परिचय कराया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व श्री व्यास ने सभी भैया बहनों से बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं के भैया बहनों से प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाने की शुभकामनाएं देते हुए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प दिलाया, विसर्जन मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

351 Views
351 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply