मां नर्मदा के नाभि तट पर आज उत्साह के साथ मनेगा विधायक आशीष शर्मा का जन्मोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

जन्मदिवस पर विधायक लेंगे दादा गुरु एवं संतों का आशीर्वाद

प्रदीप साहू, खातेगांव। क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के जन्मदिन 15 जनवरी को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने में कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर, होल्डिंग से ग्राम पंचायतों एवं नगर में साज-सज्जा की गई। विधायक आशीष शर्मा का जन्मदिन इसलिए भी और खास हो जाता है, क्योंकि अखंड निराहार दादा गुरु की चल रही नर्मदा परिक्रमा का आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खातेगांव विधानसभा में शुभ मंगल आगमन हुआ। विधायक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर दादा गुरु का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मां नर्मदा के अनन्य भक्त विधायक आशीष शर्मा इसे अपना सौभाग्य मानते हैं कि उनके जन्मदिन के अवसर पर इतना पुण्य कार्य दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा का आगमन उनके विधानसभा क्षेत्र में परिक्रमा वासियों का स्वागत सम्मान करने का अवसर मिला। विधायक आशीष शर्मा मित्र मंडल की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में दादा गुरु की परिक्रमा एवं विधायक आशीष शर्मा के जन्मदिन के शुभ आगमन पर बधाई संदेश के बड़े-बड़े होल्डिंग्स बैनर पोस्टर से परिक्रमा मार्ग को सजा दिया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत, खातेगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षैत्र खातेगांव के समस्त कार्यकर्ता एवं नागरिक बंधुओं को अत्यंत हर्ष के साथ विदित हो कि इस वर्ष विधायक पं. आशीष शर्मा का जन्मदिन 15 जनवरी 2025 बुधवार को नेमावर में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर हम सबको प्रात: 10 बजे नेमावर पहुंचना है। मां नर्मदा के तट पर विधायक आशीष मां नर्मदा मैया एवं बाबा सिद्धनाथ का अभिषेक एवं आरती करेंगे और श्री दादा गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात दोपहर में गौरी पैलेश गार्डन नेमावर में भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी एवं उसी स्थान पर शाम को समय ०6 बजे भंडारे का आयोजन होगा। सभी कार्यकर्ता उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

Views Today: 2

Total Views: 356

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!