Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मकर संक्रांति पुण्यकाल में

1 min read
Text Size:

 

–कड़कड़ाती ठण्ड में हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी

-शिवालयों में लडडू, तिल, गुड़ का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया

अनोखा तीर, हंडिया। पुण्य सलिला मां नर्मदा के दक्षिण तट पर मंगलवार को मकर संक्रांति पुण्यकाल में कंड़कड़ाती ठण्ड में हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। वही शिवालयों में लडडू, तिल, गुड़ का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अलसुबह से ही नर्मदा के रिद्धनाथ घाट, सड़कपुरा, कामख्या धाम घाटों में श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान कर तिल, गुड़ लडडू का दान देकर पुण्य लाभ लिया तथा मन्दिरों में भगवान शिव का पूजन अर्चन व जलाभिषेक किया।

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए

मकर संक्रांति के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स व होमगार्ड के जवानों को नर्मदा घाटों व मंदिरों के परिसर में उनकी डियूटी लगाईं थी।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply