डेढ़ लाख की सागौन के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

आरोपी से मोटर साइकिल एवं 42 ल_े किए जप्त

अनोखा तीर, खातेगांव। वन विभाग की टीम ने जंगलों से इमारती लकड़ी सागौन की कटाई कर परिवहन करने में सहयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र खातेगांव अंतर्गत वनमंडल अधिकारी देवास अमित चौहान द्वारा ३ जनवरी २०२५ को बैठक में प्रभावी वन सुरक्षा एवं मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपालन में उपवन मंडल अधिकारी कन्नौद एसएल यादव के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी खातेगांव सुश्री वंदना ठाकुर के निर्देशानुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर 04-05 जनवरी 2025 की मध्यरात्रि को एक युवक को पकड़ा गया। जहां मौके पर पाया कि बीट गढ़वाय के कक्ष क्रमांक 287 में कुल 11 हरे गीले सागौन काटकर परिवहन करने के लिए टुकड़े कर 42 ल_े तैयार कर लिए थे। तथा चार पहिया वाहन में भरने के लिए वाहन का इंतजार में आरोपी मोटर साइकिल से घूम रहे थे। मोटर साइकिल की लाइट वन कर्मचारियों को दिखाई दी। पास आने पर उसे रोका तो भागने लगा। जिसे पीछा कर पकड़ा और पूछताछ की तो उसने अपना नाम अभिषेक पिता महेश निवासी झालवा तहसील हंडिया जिला हरदा बताया। मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना कीमत लगभग 70 हजार रुपए की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मोटरसाइकिल सहित घटना स्थल कक्ष क्रमांक 287 में लगए तथा कटे 11 पेड़ के ठूठ एवं तैयार 42 ल_े की गोलाई लेने पर कुल घन मीटर 3.936 कीमत 1 लाख 61 हजार 211 रुपए जप्त कर परिक्षेत्र कार्यालय खातेगांव लाया गया। फरार आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (क) (ख), मध्य प्रदेश लोक संपत्ति विरूपण निरोधक अधिनियम 1984 की धारा 3 (1), 5 के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया। प्र्रकरण में आगे जांच जारी है जिसमें कुछ बाहर के कुछ स्थानीय लकड़ी चोरों के नाम खुलासा होने की संभावना है। कार्यवाही में वनविकास निगम रेंज ऑफिसर गणेश चोरिया, डिप्टी रेंजर लिली रेंज खातेगांव सत्यनारायण बछानिया, वनरक्षक अनिल शर्मा, शिवम बेगा, अनिल बचानिया रेंज कन्नौद के डिप्टी रेंजर राजेश मालवी, केदार कलम, अजय श्रीवास वनरक्षक संतोष बागवान, राधेश्याम नरगावे, पप्पू सिंह जामले, नामित तिवारी, वनविकास निगम वन रक्षक जितेंद्र मालवी, हसनैन आलम, ड्राइवर शिवलाल, मनफूल एवं सुरक्षा श्रमिक राम अवतार, केदार, गेंदा लाल, देवीलाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

371 Views

Leave a Reply