Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

हरदा में गूंजा समावेशी कप : लड़कियों ने दिखाया दम

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिनर्जी संस्थान द्वारा आयोजित समावेशी कप 2025 अंतर्गत हरदा लीग मैच के दूसरे दिन मैदान पर तीन जोरदार मुकाबले खेले गए। खेल भावना और रोमांच से भरे इन मैचों में टीमों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को बांधे रखा। पहला मैच एकता टीम जतरापड़ाव 76 रन और गेम चेंजर खेड़ीपुरा 75 रन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एकता टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और तीसरे राउंड में प्रवेश किया। खिलाड़ियों ने सामूहिक खेल भावना और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरा मैच दे दना दन टीम मानपुरा ने 54 रन बनाए और गेम ब्रेकर हरदा कॉलेज टीम ने 57 रन बनाए। हरदा कॉलेज टीम ने सटीक बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी और अगले राउंड के लिए बड़त बनाई। तीसरा और अंतिम मैच स्काई 11 निमाचा कलां और होसलों की उड़ान विकास नगर टीम के बीच खेला गया। स्काई 11 की पिंकी ने अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से 1 ओवर में 3 विकेट चटकाकर मुकाबले को अपने नाम किया। उनकी गेंदबाजी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दूसरे दिन के खेलों में लड़कियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसने टूर्नामेंट में एक नया जोश और उत्साह भर दिया।

488 Views
What do you think?

Leave a Reply