अनुकम्पा नियुक्ति और पेंशन भुगतान के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों में लंबित अनुकम्पा नियुक्ति और सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि उनके कार्यालयों के लंबित विद्युत देयकों का समय पर भुगतान कराएं। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान पंजीयन कार्ड बनवाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनकल्याण शिविरों में प्राप्त आवेदनों में से सभी का निराकरण करते हुए पात्र पाए गए हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के कार्यक्रम जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित करने के निर्देश भी सभी सीएमओ व जनपद के सीईओ को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने विकसित मध्यप्रदेश का वर्ष 2047 के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार कर पोर्टल पर 10 जनवरी से पूर्व अपलोड करने के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिए।

हरदा शहर के प्रमुख बड़े भवनों का फायर ऑडिट कराएं

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम, सीएमओ व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड व भीड़भाड़ वाले अन्य प्रमुख स्थानों पर सर्दी की रातों में अलाव जलाने की व्यवस्था करें और रेन बसेरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखें और सुधार कराएं। उन्होंने टिमरनी और खिरकिया की वन विभाग के डिपो को शहर से बाहर स्थापित करने हेतु भूमि चिन्हित करने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जनभागीदारी योजना से रहटगांव में नाली निर्माण, हरदा शहर के प्रमुख चौराहों का विस्तार व सौन्दर्यीकरण तथा हंडिया में नाभिकुण्ड क्षेत्र का विकास जैसे कार्य स्वीकृत करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को हरदा शहर के प्रमुख बड़े भवनों का फायर ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए।

Views Today: 2

Total Views: 260

Leave a Reply

error: Content is protected !!