Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘रेवा शक्तिÓ कार्यक्रम प्रारम्भ होगा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में घटते लिंगानुपात को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘रेवा शक्तिÓ कार्यक्रम जनवरी माह में प्रारम्भ किया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इस संबंध में आयोजित बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी को आवश्यक तैयारी के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ऐसे परिवारों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिनमें कि सिर्फ एक या दो बेटियां ही हैं। ऐसे परिवारों को शामिल करते हुए ‘हरदा डॉटर्स क्लबÓ गठित किया जाएगा। ऐसे परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय समाज सेवी संस्थाओं की मदद से हर संभव प्रोत्साहन दिया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ‘हरदा डॉटर्स क्लबÓ के परिवारों के सदस्यों को निजी अस्पतालों में उपचार कराने, बसों में सफर करने, होटल व रेस्टोरेंट में खाने, प्रायवेट स्कूलों में बेटियों के एडमिशन के मामलों में डिस्काउंट की सुविधा दिलाई जाएगी। साथ ही बेटियों को स्टेशनरी क्रय करने पर तथा किराना की दुकानों पर सामग्री क्रय करने पर भी डिस्काउंट दिलाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि ‘हरदा डॉटर्स क्लबÓ में शामिल करने के लिए अब तक 638 परिवार चिन्हित कर लिये गये हैं, जिनमें हरदा शहर में 338, हरदा ग्रामीण में 43, टिमरनी क्षेत्र में 132 तथा खिरकिया क्षेत्र में 125 परिवार अब तक चिन्हित किये जा चुके हैं।

451 Views
What do you think?

Leave a Reply