बोरी में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल कायदा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन ग्राम बोरी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एवं प्रदेश वक्ता संजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, भाजपा महामंत्री बसंत राजपूत, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक पाराशर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत गीते, भाजपा जिला मंत्री अखिलेश बांके, विख्यात कवि मुकेश शांडिल्य, आशुतोष गोस्वामी, आईटी प्रकोष्ठ द्वारा कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, कार्यपद्धति, संगठन संरचना, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कायदा मंडल अध्यक्ष सतीश इवने, जिला उपाध्यक्ष गयाप्रसाद पांडे, महामंत्री झब्बू चौहान, सालकराम यादव, सतशरण खरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!