मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 33 जोड़ों का विवाह संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। खिरकिया विकासखंड के ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को शाला प्रांगण में आयोजित किया गया। सम्मेलन में कुल 33 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। पंचायत सरपंच एवं सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष विनय मांझी ने बताया कि इस सम्मेलन में कहार, मांझी, केवट, डीमर, भोई, रैकवार एवं निषाद समाज के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। प्रारंभिक रूप से 22 जोड़े निर्धारित थे, लेकिन अन्य 11 जोड़ों को भी शामिल कर कुल 33 जोड़ों का विवाह कराया गया। सम्मेलन में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए पिछले कई महीनों से लगातार बैठकों का आयोजन कर तैयारियां की जा रही थीं।  आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं और विभिन्न समितियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!